फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के ध्यानार्थ :::: किशोरी का अपहरण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि बीते चार नवंबर को तिरूपति काॅलोनी सलेमपुर महदूद निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अनिल निवासी ग्राम कटरा कैरान मोहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहांपुर हाल ग्राम सलेमपुर रानीपुर बहलाकर अपहरण कर ले गया। मामला दर्ज कर एक टीम खोजबीन में लगाई गई। सीसीटीवी कैमरें चेक करने के साथ ही अन्य माध्यमों से सुराग जुटाए गए।

एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार की रात आरोपी अनिल को उसके परिजन अपह्रत किशोरी के साथ कोतवाली लेकर पहुंचे। पूछताछ में उसने कबूला कि तीन नवंबर को वह किशोरी को शादी करने की नियत से बहलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। किशोरी को संरक्षण में लेकर आरोपी अनिल गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें