फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्टेशन पर हरियाणा के युवक-युवती पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने हरियाणा के एक युवक और युवती को पकड़ लिया। संदिग्ध हालात में मिले दोनों के पास से 3.75 लाख रुपये बरामद हुए। युवक पानीपत से युवती को फुसलाकर लाया था। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। मामले में मुकदमा दर्ज है। हरियाणा पुलिस व परिजनों के पहुंचने पर जीआरपी ने दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसपी तृप्ति भट्ट के आदेश पर जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में आरक्षी खलील, जयपाल बुधवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को प्लेटफार्म पर युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए नजर आए। दोनों को रोक लिया गया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। दोनों के पास से एक बैग मिला। पूछताछ में पता चला कि युवती (18) को थाना किला पानीपत हरियाणा से क्षेत्र का ही 19 वर्षीय युवक फुसलाकर लाया था।

आते समय युवती घर से 3.75 लाख रुपये भी लेकर आई थी। पूछताछ में पता चला कि दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि इस मामले में हरियाणा के थाना किला पानीपत में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है। युवती के मिलने के बाद संबंधित थाने को सूचना दी गई। हरियाणा पुलिस व युवती के परिजन हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद युवती और युवक को बरामद रकम के साथ हरियाणा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें