फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने गया युवक डूबकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रेम नगर आश्रम घाट पर गंगनहर में नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में आकर डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि एक युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ प्रेम नगर आश्रम घाट पर गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और साथियों से जानकारी जुटाई।



कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि डूबने वाले युवक की पहचान शान मलिक (19) पुत्र महबूब निवासी जियापोता, थाना कनखल के रूप में हुई है। युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। जल पुलिस एक टीम युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें