फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि में यज्ञशाला का शिलान्यास

Mon, 10 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल में यज्ञशाला का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विवि के संग्रहालय और पुस्तकालय भी देखे। गुरुकुल कांगड़ी विवि के संग्रहालय को देखकर राज्यपाल ने प्रशंसा व्यक्त की।      
विज्ञापन

            
राज्यपाल आचार्य देवव्रत सोमवार को करीब 11 बजे विवि पहुंचे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. इंचार्ज गेस्ट हाउस प्रो. प्रभात, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजीव त्यागी आदि ने राज्यपाल आचार्य वेदव्रत को फूल भेंटकर स्वागत किया। गेस्ट हाउस परिसर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यज्ञशाला का शिलान्यास किया। यहां से राज्यपाल विवि के संग्रहालय पहुंचे। संग्रहालय में राज्यपाल ने प्रमुख रूप से गुरुकुल कांगड़ी विवि के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद से जुड़ी गैलरी देखी। कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से जुड़े दुर्लभ फोटो और घटनाओं के विषय में राज्यपाल को अवगत कराया। कुलपति ने संग्रहालय में रखे सत्यार्थ प्रकाश के संस्करण और भगत सिंह पर लाहौर में चले केस के ट्रायल के विषय में राज्यपाल को अवगत कराया। इसके बाद  राज्यपाल ने विवि के केंद्रीय और संदर्भ पुस्तकालय को देखा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका गुरुकुल विवि में आना सार्थक सिद्ध हुआ है। इस अवसर पर प्रो. इंचार्ज संपदा प्रो. सोहनपाल आर्य, कन्या गुरुकुल परिसर के समन्वयक प्रो. संगीता विद्यालंकार, योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. सोमदेव सतांशु, प्रो. ब्रह्मदेव, डा. धर्मेंद्र बालियान आदि मौजूद थे।                  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें