फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी दिवस पर बालिकाओं को वितरित की गई लेखन सामग्री

विज्ञापन
बेटी दिवस पर वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की और से बालिकाओं को लेखन सामग्री देते अध्यक्ष डा विशा - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बेटी दिवस पर वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार बैरागी कैंप स्थित बजरीवाला में गरीब और असहाय परिवारों की बालिकाओं को लेखन सामग्री वितरित की गई। साथ ही बालिकाओं के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रविवार को वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारी बजरीवाला पहुंचे और बालिकाओं को कोविड 19 को लेकर जागरूक करने के साथ मास्क और सैनिटाइजर दिए। अध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि बेटियां समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। बेटों और बेटियों का लालन-पालन समान रूप से किया जाना चाहिए। बेटियों की सुरक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्राप्त होने चाहिए।
महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि अभिभावक बेटा और बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्होंने बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। वैश्य बंधु समाज बेटियों के अधिकारों को लेकर समाज में जनचेतना का अभियान भी चला रहा है। इस अवसर पर अनुपम अग्रवाल और विनीत ने बालिकाओं को खाद्य सामग्री भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें