फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार, नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में नगर निगम हरिद्वार के सफाई कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ की शिव मूर्ति चौक शाखा अध्यक्ष अशोक चौहान एवं शाखा सचिव नीरज बागड़ी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनका उत्पीड़न हो रहा है। मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सफाई व्यवस्था बाधित रही। इस दौरान राजेंद्र चौटाला, नरेश चिनियाना, अरविंद चंचल, राजेंद्र घाघट, गगन कांगड़ा, सत्य प्रकाश, अभिनव, चंचल, मुकेश, शिवकुमार लोहरियाल, कुशमपाल, काका राम, मोतीराम, सुभाष, गोवर्धन, लवकेश, संदीप, सुनीता, काजल, गीता, किरण, बबली रानी, मुनेश, रामेश्वरी, लक्ष्मी प्रकाशी और शोभा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---------------------
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
- पूरे प्रदेश में सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त की जाए
- समस्त नगर निकायों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए
- मृतक आश्रित नियमावली 1974 में शिथिलीकरण कर मृतक आश्रितों की नियुक्ति की जाए
- नजूल निगम भूमि पर वर्षों से रहने वाले सफाई कर्मियों को आवासों का मालिकाना हक दिया जाए
- सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा किया जाए
- कार्यवाहक पर्यावरण पर पर्यवेक्षकों को पदोन्नति की जाए
- आवास भत्ता पुन: लागू किया जाए
- सफाई कर्मचारियों का पद मृत कैडर से बहाल किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें