पथरी थाना क्षेत्र की घटना, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
घटना रविवार की है। जब ग्राम बुक्कनपुर में ऐथल लक्सर रोड पर एक गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे खेत से मजदूरी करने के बाद ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रही बेबी पत्नी बख्तियार निवासी मुंडाखेड़ी सहित चार महिलाएं और ट्राली के नीचे दब गए। ये देख आसपास के खेतों में मौजूद किसानों के अलावा राहगीरों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने बेबी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनाें महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।