फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा स्नान के दौरान महिला लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए गाजियाबाद निवासी परिवार की महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने दो अज्ञात लोगों पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी पत्नी, भाई, भाभी और भतीजे के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सुबह करीब 6:45 बजे सभी लोग गंगा स्नान करने के बाद महिला घाट पर जल भर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अचानक परिवार से बिछड़ गई। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी हरिद्वार बुलाकर तलाश कराई और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर महिला घाट की सीढ़ियों से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों व्यक्ति महिला को स्कूटी के बीच में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जाते नजर आए। बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर हैं। आशंका जताई कि दोनों अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी का अपहरण किया है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें