फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में पदार्था स्थित हरिद्वार लक्सर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम डंपर को ओवरटेक करते समय बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फेरूपुर निवासी कुसुम पत्नी विनोद पतंजलि कंपनी में कार्य करती थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त कर अपने पति विनोद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। जब दोनों पदार्था से फेरूपुर जाने के लिए निकले। तभी खनन सामग्री से भरे एक डंपर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। महिला डंपर के अगले पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
वहीं महिला का पति विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर फेरूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें