फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के बाद महिला की अस्पताल में मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में गर्भपात के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों की अस्पताल प्रबंधन से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कराने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल अमर चंद शर्मा के मुताबिक मूल रूप से सिंघा कला सिंघाई लखीमपुर खीरी निवासी सोनू कश्यप परिवार के साथ टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नंबर-24 में रहते हैं। बृहस्पतिवार को सोनू की तीन माह की गर्भवती पत्नी अंशु कश्यप की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएसी 40वीं वाहिनी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसका गर्भपात करना पड़ा। गर्भपात के बाद शुक्रवार सुबह अंशु की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें