फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी घाट में घुसे कांवड़िए, गेट बंद होने पर फांदी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकी पैड़ी और आसपास के अन्य घाटों के बाद कांवड़िए शुक्रवार को वीआईपी घाट में घुस गए। वीआईपी घाट में सामान्य लोगों का प्रवेश बंद है। यूपी सिंचाई विभाग के अधीन इस घाट में प्रवेश के लिए अनुमति ली जाती है। शुक्रवार को हजारों कांवड़िए गेट फांदकर घाट में घुस गए।
विज्ञापन

दिल्ली दून हाईवे पर बैराज के पास वीआईपी घाट बना है। यहां पर आम दिनों में स्नान करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अनुमति ली जाती है। कांवड़ यात्रा के चलते वीआईपी घाट के मुख्य द्वार को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। ताकि कांवड़िए अंदर ना घुस सकें। मगर कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचते ही वीआईपी घाट पर भी कांवड़ियों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। कांवड़िए मुख्य गेट की दीवार कूद कर अंदर आए। वहीं दूसरी ओर हरकी पैड़ी की ओर से आने वाले संकरे सेतू से भी कांवड़िए वीआईपी घाट पर पहुंच रहे थे। यदि इस स्थान से पैर फिसलता तो कांवड़िया सीधे गंगा में गिरने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें