हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में देहरादून निवासी हीरा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि ट्रक टक्कर लगने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार को सिटी कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि सर्वानंद घाट के पास हाईवे पर घायल अवस्था में एक महिला पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पहले ही सीपीयू घायल महिला को निजी एंबुलेंस से मेला अस्पताल भिजवा चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हीरा देवी (38) पत्नी गब्बर सिंह निवासी सीमा द्वार देहरादून के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। पता चला कि महिला को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही ट्रक और चालक को चिह्नित कर लिया जाएगा।