फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में अब हर हरकत होगी कैद

Fri, 13 Jan 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यदि राजाजी टाइगर रिजर्व में मौज-मस्ती का मूड है, तो अब आप सावधान हो जाइये। सैलानियों के एडवेंचर के लिए खास मानी जाने वाली पार्क की चीला, रवासन और गौहरी रेंज अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी।

इन कैमरों से सैलानियों के मूवमेंट पर भी नजर रखी जाएगी। यदि कोई सैलानी जंगल के नियम तोड़कर मौज-मस्ती करता नजर आए तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। एक फरवरी से पार्क की चीला, रवासन और गौहरी रेंज में कैमरे लगाए जाने कार्य शुरू होगा। इन तीनों रेंजों में करीब 300 कैमरे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को चीला रेंज के गढ़वाल हाउस में वन कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वनकर्मियों को नई टेक्नोलॉजी के कैमरे ट्रैप के विषय में जानकारी दी गई। प्रमुख रुप से इन कैमरों का प्रयोग टाइगर्स के संवर्धन, संरक्षण और गणना के लिए किया जाएगा। कार्यशाला में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर, डब्लूटीआई वैज्ञानिक विभास पांडु, वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा, चीला रेंजर सुभाष चंद्र घिल्डियाल, चिकित्सक आदिति शर्मा सहित पार्क के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टेक्नोलॉजी के तहत पार्क की चीला, रवासन और गौहरी रेंज में 300 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से टाइगर्स के संवर्धन, संरक्षण और गणना करने में मदद मिलेगी। साथ ही कमैरों की मदद से वन तस्करों और सैलानियों के मूवमेंटों पर नजर रही जाएगी।
- सनातन सोनकर, निदेशक- राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें