फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां ठहरे हैं वहीं उतार कर आएं जूते

Sat, 23 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा समूचे हरकी पैड़ी क्षेत्र को अर्द्धकुंभ पर जूता मुक्त रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों से आग्रह किया जा रहा है कि मुख्य स्नान पर्वों पर वे जहां ठहरे हैं, वहीं जूते उतार कर आएं। दूसरी तरफ एक और बड़ा जूता स्टाल बनाकर स्टालों की संख्या अब चार कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरकी पैड़ी पर जूते पहनकर जाना मना है पर भीड़ के दिनों में यात्रियों का सैलाब रोकना मुश्किल हो जाता है। गंगा सभा इस बार हरकी पैड़ी के सभी प्रवेश नाकों पर अपने स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को लगाकर उन यात्रियों को हरकी पैड़ी नहीं जाने देगी, जो जूते पहनकर आएंगे। हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्रों में तख्तों पर रखे सामान की पड़ताल कराई जा रही है। कोशिश है कि वह सामग्री हटा दी जाए जो हरकी पैड़ी की मर्यादा के विपरीत है।
गंगा सभा के महामंत्री राम कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बारे में नगर में पोस्टर और स्टीकर लगाकर जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। होटल, धर्मशाला और आश्रमों के प्रबंधकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने यहां ठहरे यात्रियों को नंगे पांव हरकी पैड़ी जाने की प्रेरणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें