फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रेमिका ने शादी करने से किया इन्कार तो युवक फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सिडकुल थाना क्षेत्र की घटना, मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर आत्महत्या करने की बात का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद ने सूचना दी कि उसके किरायेदार ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंखे से लटके शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कमरे के अंदर रवि प्रकाश वर्मा (25) पुत्र सुरेश चंद्र वर्मा, निवासी ग्राम सैदपुर करणपुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें रवि का एक युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। सुसाइड नोट में जिक्र किया गया किहै कि प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया इसलिए वो यह कदम उठा रहा है। रवि एक कंपनी में कार्यरत था और यहां किराये पर रह रहा था। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें