पथरी। बादशाहपुर व फेरूपुर में बीज केन्द्रों पर गेहूं का बीज उपलब्ध हो गया है। अब किसान अनुदान पर बीज की खरीद सकेंगे। किसानों ने जिला मुख्य कृषि अधिकारी से बादशाहपुर व फेरूपुर में कृषि विभाग के बीज केन्द्रों पर गेहूं व सरसों का बीज उपलब्ध कराने की मांग की थी। इन दिनों खेतों में धान की फसल की कटाई और गन्ने की छिलाई का कार्य चल रहा है। खेत खाली होने के बाद गेहूं व सरसों की बुवाई होगी। कृषि विभाग के ब्लाॅक अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि बादशाहपुर व फेरूपुर में बीज केन्द्रों पर गेहूं का बीज उपलब्ध हो गया है। संवाद