हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम नेहंदपुर में अवैध खनन की प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मैसर्स लिमरा स्टोन क्रशर को सीज कर ई-रवन्ना पोर्टल बंद कर दिया गया। तहसील भगवानपुर के ग्राम दौलतपुर उर्फ बुधवा शहीद में स्थित मैसर्स राज स्टोन क्रेशर को बिना नवीनीकरण के सीज किया गया।