जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने उच्च न्यायालय की ओर से कुंभ मेला-2021 के संदर्भ में दिए निर्देशों को लेकर अधिकारियों से प्लान ऑफ एक्शन जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने कुंभ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत कुंभ का स्वरूप क्या होगा और कितने श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
होटल और धर्मशालाओं में ठहरने की कितनी क्षमता। पानी-बिजली की व्यवस्था और स्थायी व अस्थायी अस्पतालों में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी आदि की जानकारी ली।
अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. एसके झा, एडिशनल एसपी मनीषा जोशी, डॉ. रामजी एस शर्मा, डॉ. संजय जैन, डॉ. अर्जुन सेंगर आदि मौजूद रहे।