फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हुआ खड़खड़ी श्मशान घाट

Fri, 25 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खड़खड़ी श्मशान घाट ऑनलाइन हो गया है। यह प्रदेश का पहला श्मशान घाट है जो ऑनलाइन है। अब देश-विदेश में कहीं से भी लोग गंगातट के इस श्मशानघाट की स्थिति, प्रतिदिन होने वाली अंत्येष्टियों को लेखाजोखा देख सकेंगे।

श्मशान घाट के व्यवस्थापक संस्था सेवा समिति के अध्यक्ष क्षेमानंद जोशी और श्मशाम घाट का जीर्णोद्धार कराने वाले हरिराम कुमार ने बताया कि घाट का कायाकल्प किया गया है। अब तक आठ कैमरे लगाए गए हैं। जबकि इतने ही और कैमरे लगेंगे। इन कैमरों में कैद फुटेज को 25 दिन तक देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यहां कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। दूर-दराज से आने वाले लोग सूर्य अस्त के बाद पहुंचने से रात श्मशानघाट पर बीता कर सुबह सूर्योदय की प्रतीक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी परेशानी के मद्देनजर सेवा समिति ने शमशानघाट के अंदर रात में रुकने की व्यवस्था कर दी है। शव को सुरक्षित रखने के लिए तीन फ्रीजर और एक एसी रूम का निर्माण कराया गया है। श्मशानघाट के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण पर सेवा समिति करीब दो करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है। श्मशानघाट को पंतद्वीप मैदान से जोड़ने के लिए गंगा की अवरिल धारा पर एक पुल निर्माण के प्रस्ताव पर शासन से अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें