फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीले हथियार से किया हमला, दो पर मुकदमा

सार

पुलिस के मुताबिक जीतू गिरी निवासी जोगिया मंडी की मनसा देवी रोड निकट हनुमान मंदिर के पास प्रसाद की दुकान है। तभी जोगिया मंडी के रहने वाले दो भाई मिंदर और जग्गी ने आकर गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट कर दी।मिंदर ने लोहे के नुकीले हथियार से वार कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में मनसा देवी रोड स्थित प्रसाद की दुुकान पर बैठे व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए दो लोगों ने लोहे के नुकीले हथियार से छाती और पेट पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जीतू गिरी निवासी जोगिया मंडी की मनसा देवी रोड निकट हनुमान मंदिर के पास प्रसाद की दुकान है। जीतू की पत्नी सोनिया गिरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 24 सितंबर की शाम को जीतू दुकान पर बैठे थे। तभी जोगिया मंडी के रहने वाले दो भाई मिंदर और जग्गी ने आकर गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट कर दी।
मिंदर ने लोहे के नुकीले हथियार से वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें