फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हम नहीं सुधरेंगे....... सीतापुर मार्ग पर गंदगी का अंबार, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Sat, 28 Mar 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार हाईवे से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर पड़ा कूड़ा । संवाद
विज्ञापन
- सफाई न होने से इलाके में बीमारियां होने की बनी हुई है आशंका
विज्ञापन

हम नहीं सुधरेंगे....... सीतापुर मार्ग पर गंदगी का अंबार, बीमारियों का बढ़ा खतरा


हरिद्वार। तीर्थ नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हरिद्वार हाईवे से सीतापुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। कुछ लापरवाह लोगों के कारण केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सीतापुर मार्ग पर स्थित अवैध कूड़ा स्थल से निकलने वाली भयंकर दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा सड़ने के कारण हवा में भी बदबू फैल रही है जिससे आसपास रहने वाले परिवारों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी के इन ढेरों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और मच्छरों व मक्खियों की भरमार है। आने वाले दिनों में यदि सफाई नहीं हुई तो इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां पैर पसार सकती हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि कुछ लोग देर रात या सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर यहां कूड़ा फेंक देते हैं। निवासियों ने मांग की है कि यहां से तत्काल कूड़ा हटाया जाए और कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए सीसीटीवी कैमरों या निगरानी की व्यवस्था की जाए।

हरिद्वार हाईवे से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर पड़ा कूड़ा । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें