फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसडीएम से मिले वरिष्ठ नागरिक, आदेश पर अमल न होने का आरोप

Sat, 28 Mar 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नायब तहसीलदार और थाना स्तर पर कार्रवाई न होने से जताई नाराजगी
विज्ञापन

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर एक वरिष्ठ नागरिक के मामले में न्यायालय के आदेश का पालन न होने पर नाराजगी जताई। संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वरिष्ठ नागरिक संतराम के मामले में उपजिलाधिकारी न्यायालय ने विपक्षियों को 30 दिन के भीतर मकान खाली करने और वादी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आदेश की प्रति नायब तहसीलदार ज्वालापुर और थाना सिडकुल को भेजते हुए समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए थे। आरोप है कि न्यायालय के आदेश को पारित हुए करीब चार माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक न तो मकान खाली कराया गया और न ही संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई की। इससे स्पष्ट होता है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पा रही हैं। संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस लापरवाही के चलते पीड़ित वरिष्ठ नागरिक को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आदेश का पालन कराने और दोषी पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, विद्यासागर गुप्ता, सुभाष चंद्र ग्रोवर, रामसागर सिंह, एमसी त्यागी, हर गुलाब सिंह चौहान, हरी सिंह शेखावत, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें