फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ‘हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त समाज हमारा’

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर सोमवार को नशे के खिलाफ बच्चों की आवाज गूंजी। बच्चों ने न केवल नशे के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरुक किया बल्कि घर-परिवार और आसपास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। सैकड़ों बच्चों ने रैली निकालकर ‘हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त समाज हमारा’ जैसे नारे लगाकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर से रैली एवं झांकियां निकाली गई। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डीएम और एसएसपी ने रैली में पैदल मार्च कर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरुक किया। रैली शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई।
कहा कि वर्ष 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का संकल्प है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन ने नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया है। संचालन रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता के अलावा स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इ स्कूलों के बच्चे हुए रैली में शामिल
देव सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, पार्थ सारथी पब्लिक स्कूल बहादराबाद, डीपीएस रानीपुर, एचीवर्स होम पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन फाउंडेशन एकेडमी, स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बीएम देव पब्लिक स्कूल, माता वैष्णव देवी पब्लिक स्कूल, आनंदमयी सेवा सदन इंटर कॉलेज, एसएमएसडी इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, जीआईसी रानीपुर, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, पीबी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कालेज, तरुण हिमालय इंटर कालेज, जीजीएचएसएस कनखल, सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे रैली में शामिल हुए।
नशा विरोधी अभियान की सराहना
निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने जनपद को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी अजय सिंह की सराहना की है। आचार्य महामंडलेश्वर बयान जारी करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की पहल प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें