फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संतों की पठान फिल्म का बहिष्कार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पठान फिल्म को लेकर संत समाज ने आक्रोश जताते हुए फिल्म का बहिष्कार करने की मांग उठाई है। अभिनेता और निर्माता निर्देशक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन

भारत माता पुरम स्थित हनुमंत धाम में आयोजित संत समागम में अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। सेंसर बोर्ड को पठान जैसी फिल्मों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सनातन धर्म पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संपूर्ण संत समाज एवं हिंदू समाज पठान फिल्म का बहिष्कार करें। स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी शिवानंद, ज्ञानानंद शास्त्री, रवि देव शास्त्री, हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास आदि शामिल रहे।
पठान फिल्म के प्रसारण पर लगे रोक : रविंद्रपुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी (निरंजनी अखाड़ा) ने कहा कि पठान फिल्म में सनातन धर्म संस्कृति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग के वस्त्र पहनकर बेशर्म गाने पर अश्लीलता परोस रही हैं। फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए। कहा कि नैतिक मूल्यों का ह्रास करने में फिल्म का यह दृश्य हिंदू संस्कृति की भावना को आहत कर रहा है। फिल्म सेंसर बोर्ड ऐसे दृश्यों पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए। फिल्मों का असर समाज पर अवश्य होता है। फिल्म कलाकार शाहरुख खान लगातार विवादित फिल्मों में ऐसे दृश्यों को फिल्माते आ रहे हैं। जिससे विवाद उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें