फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जलभराव से खेती और स्वास्थ्य पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सैकड़ों बीघा गन्ना-पॉपलर जलभराव की चपेट में, प्रशासन से पानी की निकासी कराने की मांग
किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। लगातार हुई भारी बारिश ने बहादराबाद क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने लगा है। फसलों की क्षति होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
बहादराबाद, रोहालकी, अलीपुर, खेड़ली, शांतरशाह, भारापुर, भौंरी समेत आसपास के गांवों में सैकड़ों बीघा गन्ने और पॉपलर की फसल जलमग्न हो गई है। आसपास जमा गंदगी से ग्रामीणों को स्वास्थ्य की भी चिंता बढ़ रही है। खेतों में कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। निचले इलाकों में स्थिति अधिक खराब है। कई खेतों में फसल का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। गन्ने की फसल के साथ पॉपलर के खेत भी जलभराव की चपेट में है। कहा कि जल्द पानी नहीं निकला तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
बारिश के कारण खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी पानी और कीचड़ जमा है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि खेती में बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों और खेतों से पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्व और कृषि विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर जलमग्न फसलों का सर्वे करे और नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।
-
बोले किसान

लगातार पानी भरे रहने से एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है। जलभराव के कारण फसल में विभिन्न प्रकार के रोग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। - अंजेश कुमार

-
लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहने से धान की फसल खराब होने लगी है। कई स्थानों पर फसल नष्ट होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे किसानों की पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा है। - सतीश कुमार

-
बरसात आते ही नदी और खेतों का पानी निचले क्षेत्र में पहुंचकर लंबे समय तक जमा हो जाता है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल किसानों को फसल के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। - चौधरी योगी

-
जलभराव केवल खेती तक सीमित नहीं है। ग्रामीण बस्तियों के आसपास भी बरसाती पानी जमा होने से मच्छरों और गंदगी का प्रकोप बढ़ने और जलजनित बीमारियों की आशंका बनी हुई है। - अंकुर कुमार
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में ले लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - राज कुमार, सहायक कृषि अधिकारी, बहादराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें