फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में भरा रहा पानी, लोग झेल रहे परेशानी

सार

ज्वालापुर में निर्माणाधीन नाले का धीमी गति से काम चलने से स्थानीय लोगों के सामने मुसीबतें खड़ी हो रही हैं।निर्माण के चलते पीछे से आने वाले नाले के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की रात बारिश होने के बाद पानी घुसने से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर में निर्माणाधीन नाले का धीमी गति से काम चलने से स्थानीय लोगों के सामने मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। काम में लेटलतीफी से नाले के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। जिससे बारिश होते ही घरों में पानी में भर रहा है। दो दिन से लगातार बारिश होने से घरों में दो से तीन फुट तक पानी भरने से लोगों केे परेशानी उठानी पड़ी। घरों में रखा सामान खराब हो गया। जबकि रातभर लोग सो नहीं पाए।
विज्ञापन

ज्वालापुर में कड़च्छ से गुरुद्वारा रोड तक नाले का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। तेलियान (बकरा मार्केट) के पास कार्य शुरू होने के बाद से बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण के चलते पीछे से आने वाले नाले के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़कों पर नाले का पानी बह रहा है। जिससे करीब 150 परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है।
बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव हो गया। निकासी न होने से पानी घरों में घुस गया। स्थानीय निवासी फिरोज अहमद, यावर खान, केआर खान, दिलशाद गौड ने बताया कि निकासी न होने से बारिश होते ही घरों में पानी घुसने से अंदर रखा घर का सामान खराब हो गया। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की रात बारिश होने के बाद पानी घुसने से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (निर्माण विभाग) के अधिशासी अभियंता रामजी लाल का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को जल्द गति से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें