फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में बिजली और पानी को तरसे लोग

सार

ज्वालापुर में शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ा। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारी कर्मचारियों को फोन किए लेकिन किसी ने कॉल रिसीव तक नहीं की। इससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।स्थानीय निवासी सलमान अंसारी, फरमान सलमानी, दीपांशु चौहान, अनिल साहू ने बताया कि पांच घंटे से अधिक बिजली-पानी की आपूर्ति न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर में शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ा। सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही जलापूर्ति भी बाधित हो गई। सुबह 10 बजे बंद हुई सप्लाई तीन बजे के बाद चालू हो सकी। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारी कर्मचारियों को फोन किए लेकिन किसी ने कॉल रिसीव तक नहीं की।
विज्ञापन

ज्वालापुर के चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, जटवाड़ा पुल, घास मंडी, पांवधोई, पुरानी अनाज मंडी, मेहतान, लोधा मंडी, श्यामनगर, पीठ बाजार समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सप्लाई बंद होते ही जलापूर्ति भी ठप हो गई। इससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।
स्थानीय निवासी सलमान अंसारी, फरमान सलमानी, दीपांशु चौहान, अनिल साहू ने बताया कि पांच घंटे से अधिक बिजली-पानी की आपूर्ति न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के सरकारी नंबरों पर कॉल कर जानकारी लेनी चाही लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि मरम्मत के काम के कारण शटडाउन लिया गया। काम पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें