विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा सभा भेल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सामुदायिक केंद्र सेक्टर एक मेें आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरपाल धीमान ने समाज की एकता पर जोर दिया। सभा के अध्यक्ष ओम कैलाश धीमान, सचिव अजय धीमान, सांस्कृतिक सचिव अमित जांगिड़, संजीव धीमान, रजनीश धीमान, जितेंद्र धीमान, दिनेश, अनूप, बाबूराम, धर्मपाल आदि उपस्थित थे। जाने माने गायक रविंद्र विश्वकर्मा ने किशोर कुमार के कई गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं घासमंडी ज्वालापुर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में रविंद्र धीमान, श्रवण धीमान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। विवेकानंद मिशन आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य संदीप कुमार, चेयरमैन नितिन गुप्ता, पवन कुमार, अमित कुमार, पंकज पाल, अक्षय कुमार, सचित कांगड़ा, विपिन कुमार भी मौजूद रहे।
उज्ज्वल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सराय में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा कर्मयोग का संदेश देते हैं। चेयरमैन सन्नी भार्गव, आईटीआई एसोसिएशन के सचिव मनीष गुप्ता, सोनू आदि ने विचार रखे।