फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्र सुनकर झूम उठे ग्रामीण

विज्ञापन
टिहरी डोब नगर में पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनते पंचायत प्रतिनिध - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि सभी ग्रामीण आरोग्यम सेतु एप अपनाकर कोरोना से लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिलेभर की सभी ग्रामसभाओं में प्रधानमंत्री का संबोधन कहीं पंचायत घरों में तो कहीं लोगों ने अपने घरों में टेलीविजन पर सुना। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिलेभर में प्रधानमंत्री का संबोधन सभी लोगों ने निर्बाध रूप से सुना। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चुने गए ग्राम खेड़ली के प्रधान रुपेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन विधायक सुरेश राठौर के बहादराबाद स्थित आवास पर सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने जब कोरोना संकट का जिक्र करते हुए ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी तो सभी ने उसका स्वागत किया। गांवों की मैपिंग ड्रोन के जरिये करने ओर नक्शे पास करने का अधिकार भी ग्राम पंचायतों को ही देने का भी स्वागत किया गया। इस दौरान जैविक खाद उत्पादन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुशील चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतीक्षा चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, अमरीश सैनी, वीरेंद्र कुमार राणा, अभिषेक चौहान, आकाश चौहान, शीतल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें