फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनसीरपुर कलां और बादशाहपुर में बिजली की समस्या झेल रहे हैं ग्रामीणI
विज्ञापन


भट्टीपुर स्थित बिजली घर पर रविवार को नसीरपुर कलां व बादशाहपुर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर ग्रामीणों ने रोष जताया। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।



सपा जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले 250 केवी का बिजली का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर से नसीरपुर कलां व बादशाहपुर में करीब 250 परिवारों को बिजली आपूर्ति होती थी। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं की परीक्षा नजदीक है। बगैर बिजली के परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों भी रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जुल्फिकार अली, शाहरूख, वहाब अली, दिलशाद, गुलबहार, गुलजार, रियासत अली, पप्पू, परवेज़, बुंदू अली, मेहताब, रहमान, शमशाद, जमशेद आदि शामिल रहे। उपखंड अधिकारी प्रवेश कुमार का कहना है कि दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें