I- पानी की निकासी के लिए ग्रामीण कर रहे नाला बनाने की मांगI
क्षेत्र में हल्की बारिश में ही स्कूल के बाहर जलभराव हो जाता है। इससे बच्चे और ग्रामीण परेशान रहते हैं। समस्या को जनता दरबार में भी रखा जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण पानी की निकासी के लिए नाला बनाने की मांग कर रहे हैं।
बहादरपुर जट में नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल से गोगामहाड़ी तक गांव के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बरसात के सीजन में मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे लोगों के साथ ही बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से नाले के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने पिछले साल 14 दिसंबर को हरिद्वार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मंत्री के नाम भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 300 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
I नाले का निर्माण होना बहुत जरूरी है। बरसात के दिनोंं में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। समस्या का समाधान नहीं हुआ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। - नरेश कश्यपI
I
I
I नाले के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं है। इस वजह से नाले का निर्माण नहीं हो रहा हैं। मुख्यमंत्री को समस्या का समाधान करना चाहिए। - चंदकिरण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बहादरपुर जटI
I
I
Iसरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में लोनिवि के मंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देकर नाले के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की थी। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - राजेश वर्मा, ग्राम प्रधान, बहादरपुर जटI
I
I
I ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाला निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इससे बरसात के दिनोंं से पहले नाले का निर्माण हो सके। - सोहनवीर पाल, जिला पंचायत सदस्य, बहादरपुर जटI