हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में ढाबे से मोटर चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महादेव ग्रीन कॉलोनी, आनेकी हेतमपुर निवासी संजय कुमार ने 29 जून को शिकायत दी थी कि उनके ढाबे से मोटर चोरी हो गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार की रात आईएमसी चौक के पास निर्माणाधीन थाना भवन के आगे से आरोपी साजन उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम आनेकी, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की मोटर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि 26 जून को उसने मोटर चोरी की थी। वह मोटर को बेचने जा रहा था। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।