श्यामपुर। श्यामपुर में पिछले चार दिनों से ग्रामीण पेय जल को तरस रहे हैं। पानी की मोटर के पैनल खराब ओर बिजली का फाल्ट होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जल संस्थान के जेई दीपक भट्ट का कहना है कि पैनल खराब होने की वजह से पानी की किल्लत हुई है, लेकिन पैनल ठीक कर दिए, फिलहाल अभी बिजली का फाॅल्ट हुआ। ऊर्जा निगम को पत्र दिया हुआ है, जल्दी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।