फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रवासन नदी तट पर रसूलपुर में एक दिवसीय धरना दिया। ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। बिजली कटौती के साथ ही कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

शुक्रवार को क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग को लेकर आर्यनगर से रसूलपुर, मंगोलपुरा, मीठीबेरी, लालढांग गांधी चौक तक जुलूस निकाला। वापस रवासन नदी तट रसूलपुर पर पहुंचे। धरना स्थल पर जन आंदोलन विजय एवं यादगार दिवस भी मनाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित टीम ने हवन यज्ञ किया।। जुलूस में उर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली की कटौती पूर्णतः बंद करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। योजना के आधे अधूरे पड़े हर घर जल योजना और तोड़ी गई सड़कों का पुनः निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रवासन नदी के बहाव को अन्यत्र मोड़ा जाए। नदी के कारण गांव में हो रहे कटाव को रोका जाए। संचालन चंद्र प्रकाश ने किया। इस दौरान विजय कुमार पुरी, अजय, नीलम, पूजा, महेंद्र सिंह सैनी, विक्रम सिंह, जगमोहन आर्य, रणवीर सिंह, रामप्रसाद, एमएल कन्याल, विशन सिंह, ऋषिपाल सैनी, मोहन सिंह, सोहन सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, श्याम प्रसाद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें