फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पथ पर बढ़ रहा प्रदेश: अग्रवाल

Wed, 09 Nov 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वन और पर्यावरण मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की ओर से विकास की अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

वन मंत्री बुधवार को राज्य स्थापना दिवस की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में आयोजित मुख्य समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। राज्य सरकार ने अनेक नई योजनाएं शुरू की। अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन की  सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कहा कि उत्तराखंड देश में तेजी से प्रगति कर रहे राज्यों में शामिल है।
विज्ञापन


कहा कि धार्मिक पर्यटन एवं कृषि की दृष्टि भी हरिद्वार महत्वपूर्ण जनपद है। उन्होंने इस मौके सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित उत्तराखंड जन-जन के संग पुस्तिका का विमोचन भी किया। वन मंत्री ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से 07 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भी बांटी। काबीना मंत्री ने राज्य आंदोलनकारी धर्मपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।  जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने कहा कि हरिद्वार गंगा-जमुनी सभ्यता के लिए प्रसिद्ध है। पिछले एक साल में  जनपद में अर्द्धकुंभ का सफल आयोजन किया गया। इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान लगभग 3 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार आए। 
विज्ञापन



पिरान कलियर के उर्स भी सकुशल निपटा दिसंबर में होने वाले उर्स के सफल आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में अनेक नए घाटों का निर्माण किया गया। कृषि के क्षेत्र में हरिद्वार तेजी से प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर एसएसपी राजीव स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसपी सिटी मणिकांत मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, परियोजना निदेशक बीके टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा एवं डा. नरेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें