फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी : सीएम

Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
मुख्‍यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। सीएम हरीश रावत ने कहा कि चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होती है। अपनी सरकार को विकास के प्रति संकल्पबद्ध बताते हुए सीएम ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उनकी सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन

नागरिक अभिनंदन समारोह समिति हरिद्वार की ओर से बुधवार की शाम कनखल स्थित गौतम फार्म में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को दो साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने विकास के कई नए आयाम दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार के असहयोगात्मक और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के खिलाफ लिए गए निर्णयों से न केवल उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया बल्कि विकास में भी बाधा डाली गई।
उन्होंने सभी से राज्य के विकास के लिए सहयोग मांगा। सकुशल संपन्न हुए अर्द्धकुंभ मेले के बारे में उन्होंने कहा कि हर बार केंद्र सरकार की ओर से भारी भरकम बजट दिया जाता है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने उपेक्षा की सारी हद पार कर दी। इसके बावजूद बिना केंद्र की मदद के ही अनेक स्थायी कार्य कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अब कुंभ क्षेत्र के विस्तार के लिए सरकार कार्य करेगी। कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली, स्वामी ऋषिश्वरानंद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सेवा समिति, श्री गंगा सभा, एसएमजेएन कालेज, जिला बार संघ, व्यापार मंडल, महिला महाविद्यालय, शांतिकुंज, जिला पंचायत, हरिद्वार नागरिक मंच, औद्योगिक संगठन, तीर्थ पुरोहित महासभा, रेलवे कर्मचारी यूनियन, लायंस क्लब, होटल एसोसिएशन, पहाड़ी महासभा, गोस्वामी समाज, बिजनौरी महासभा, गढ़वाल महासभा, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न वर्गों की ओर से सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया।
बुलाने पर भी मंच पर नहीं गए अंबरीष
हरिद्वार। कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन और पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को बार बार बुलाने पर भी मंच पर नहीं गए। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रही। कुछ लोगों का कहना था कि अर्द्धकुंभ में ज्यादा भीड़ नहीं आई इसलिए अंबरीष कुमार इस तरह का आयोजन किए जाने के पक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें