फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्राम प्रधान सराय समेत 26 लोगों को विजिलेंस ने बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विजिलेंस देहरादून की टीम ने शुक्रवार को आमजन की सूचना पर विद्युत वितरण उपखंड जगजीतपुर के एसडीओ के साथ क्षेत्र में छापा मारा। इसमें न ग्राम प्रधान सराय भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस मामले में जनप्रतिनिधि की ओर से की जा रही चोरी के विरुद्ध टीम अब पुलिस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सराय क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में उपखंड जगजीतपुर से कई बार टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाई। इसमें कई प्रभावशाली लोग इसका विरोध कर उन्हें लौटा दे रहे थे। वहीं आम शिकायत का संज्ञान लेते हुए देहरादून से टीम पहुंची। उपखंड से टीम ने एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को साथ में लिया सराय गांव में सबसे पहले शिकायती आधार पर ग्राम प्रधान मनीष के घर छापेमारी की। उनके यहां टीम को बिजली चोरी आने का साक्ष्य मिला। टीम ने पहले कनेक्शन काटा और केबल आदि जब्त करते हुए उन्हें चालान की नोटिस थमाया। इसके अलावा क्षेत्र के कुल 26 अन्य लोग विद्युत चोरी करते मिले। अभियान के दौरान विद्युत सतर्कता दल में सहायक अभियंता धन्नजय कुमार, रोबिन सिंह, विकास कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें