फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक का बढ़ता चलन युवाओं की ऊर्जा मे बाधक: डा. यादव

विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी स्क्वैश रैकेट चैम्पियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से दयानंद स्टेडियम में बुधवार से तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप शुरू हो गई। पद्मश्री एवं पर्वतारोही डॉ. संतोष यादव ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रजत भलोटिया ने कहा कि हार-जीत जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलु हैं। खिलाड़ी जीत को साथियों के साथ साझा करें। हार को नई ऊर्जा के साथ फिर लक्ष्य साधकर सफलता मिलती है। कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्रीने कहा कि खिलाड़ी के जीवन में वातावरण की अनुकूलता जरूरी है। प्रो. आरकेएस डागर ने कहा कि नई पीढ़ी द्वारा स्थापित किए जा रहे मानक भविष्य की सफलता को दर्शाते हैं। आयोजन सचिव डा. शिवकुमार चौहान ने संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगीत एवं एआईयू एवं विवि ध्वजारोहण के साथ हुआ। डीन प्रो. सुरेंद्र कुमार और कुलसचिव डा. सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. आरसी दुबे, प्रो. मनुदेव बंधु, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. विनय विद्यालंकार, प्रो. वीके सिंह, प्रो. श्यामलता जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें