हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा की ओर से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें उन्होंने जिला उपाध्यक्ष राव अखलाक गढ़मीरपुर ज्वालापुर, जिला महासचिव विक्की मौर्य प्रधान दरियापुर पिरान कलियर, जिला सचिव अरुण कुमार फेरूपुर हरिद्वार ग्रामीण, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सढ़ौली झबरेड़ा बनाए गए हैं। जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सैनी हाल्लूमाजरा भगवानपुर और खड़क सिंह पूरणपुर ज्वालापुर हरिद्वार नियुक्त किए गए हैं। जिला संयोजक बामसेफ विकेश कुमार और जिला संयोजक बीवीएफ कुलदीप सैनी बनाए गए हैं।