पथरी। पदार्था मुस्तफाबाद में आयुर्वेदिक यूनानी कॉलेज में पुलिस की ओर से पुलिस आपके द्वार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर एवं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में पुलिस की ओर से जिले में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। पुलिस सदैव उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस मौके पर आयुर्वेदिक यूनानी कॉलेज के डायरेक्टर युनुस अंसारी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।