फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि पहुंचे सूरीनाम के उपराष्ट्रपति

Fri, 13 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूरीनाम के उपराष्ट्रपति अश्वीन अधीन ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंच कर यहां चल रहे प्रकल्पों को देखा और योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने फूड पार्क का भ्रमण कर यहां चल रहे संस्थानों को देखा। उपराष्ट्रपति अश्वीन अधीन ने  पतंजलि फूड पार्क की तुलना श्रमतीर्थ के रूप में की। उन्होंने कहा कि पतंजलि के उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त होने के कारण सूरीनाम में भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।  उन्होंने सूरीनाम में भी पतंजलि फूड और हर्बल पार्क की एक इकाई स्थापित करने का आग्रह किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सूरीनाम में पतंजलि आयुर्वेद की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए  ब्लू प्रिंट तैयार करने का काम शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें