सूरीनाम के उपराष्ट्रपति अश्वीन अधीन ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंच कर यहां चल रहे प्रकल्पों को देखा और योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने फूड पार्क का भ्रमण कर यहां चल रहे संस्थानों को देखा। उपराष्ट्रपति अश्वीन अधीन ने पतंजलि फूड पार्क की तुलना श्रमतीर्थ के रूप में की। उन्होंने कहा कि पतंजलि के उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त होने के कारण सूरीनाम में भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने सूरीनाम में भी पतंजलि फूड और हर्बल पार्क की एक इकाई स्थापित करने का आग्रह किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सूरीनाम में पतंजलि आयुर्वेद की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का काम शीघ्र किया जाएगा।