हरद्विार। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने आठ दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले है। पीआरओ राजीव चौहान ने बताया कि थाना कनखल में तैनात एसआई संदीप देवरानी को चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, इलमीखेड़ा चौकी प्रभारी रहे लोकेंद्र बहुगुणा को चौकी प्रभारी लखनौता, लखनौता चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा को चौकी प्रभारी गैस प्लांट, गैस प्लांट चौकी प्रभारी से हटाए गए केदार चौहान को थाना कनखल, रमेश नेगी को रुड़की से भगवानपुर, गजेंद्र सिंह को भगवानपुर से ज्वालापुर, लक्सर की बाजार चौकी के प्रभारी रहे गंभीर सिंह को थाना भगवानपुर एवं प्रमोद कुमार को प्रभारी चौकी जेल से प्रभारी चौकी बाजार लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है।