हरिद्वार। इंस्पेक्टरों की तैनाती के साथ ही अब अर्द्धकुंभ के थाने चौकी के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। एलआईयू एवं पुलिस लाइन में भी तैनाती की गई है।
अभी तक अर्द्धकुंभ के थाने चौकी के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार से इस कार्य में तेजी लाने के लिए इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी गई। अर्द्धकुंभ मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने रोडी भूपेंद्र सिंह धोनी, बेलवाला पीसी मठपाल, हरकी पैड़ी जेपी जुयाल, पंतदीप राजकिशोर फर्सवाण, भीमगोडा बलजीत सिंह भाकुनी, मुनिकीरेती अब्बल सिंह रावत, मायापुर भास्कर लाल शाह, सप्तसरोवर जगदंबा प्रसाद जुयाल, कांगड़ादीप प्रमोद कुमार शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सुनीता वर्मा एवं मदन बहादुर खत्री को एलआईयू प्रभारी लाइन, रेवाधर मठपाल को रेडियो लाइन प्रभारी बनाया है।
इधर, प्रतिसार निरीक्षक मुख्य पुलिस लाइन बैरागी कैंप की जिम्मेदारी कमल सिंह पंवार को दी गई है। साथ साथ पुलिस लाइन गौरीशंकर के प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला, पुलिस लाइन पंतदीप के प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र सिंह भंडारी एवं यातायात पुलिस लाइन की जिम्मेदारी प्रबोध कुमार घिल्डियाल को दी गई है। आमद कराने वाले नौ इंस्पेक्टरों की बैठक ली। उन्हें अर्द्धकुंभ मेले को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि अब वे अपने अपने थाने का निर्माण जल्द करा लें।