फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर शनिदेव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। ऑटो में सवार चार यात्री घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, केशव (40) निवासी ज्वालापुर अपने ऑटो में दौलतपुर स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम से एक परिवार को लेकर लौट रहा था। शनिदेव मंदिर के पास रुड़की की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद चालक और सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को भूमानंद हॉस्पिटल पहुं­चाया। जहां केशव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि ऑटो में सवार वंदना, सोनी, हर्षवर्धन और विमान, निवासी ज्वालापुर को हल्की चोटें आई हैं। सभी का उपचार चल रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हाईवे पर लगे कैमरों की फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें