फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पांच हजार मीटर दौड़ में वंशिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। खेल विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में हुई। शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया। 5000 मीटर दौड़ में वंशिका ने बाजी मारी। द्वितीय शगुन रही। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम तनु, द्वितीय सलोनी, तृतीय वंशिका रही। 800 मीटर में प्रथम तनु, द्वितीय प्रियंका, तृतीय संजना आई। 400 मीटर में प्रथम पिंकी, द्वितीय महिमा, तृतीय प्रियंका रही। दो सौ मीटर प्रथम पिंकी, द्वितीय वर्णिता, तृतीय गुडिया रही। 100 मीटर प्रथम वर्णिता, द्वितीय रश्मि व तृतीय मानसी रही। लंबी कूद में प्रथम पिंकी, द्वितीय तनु, तृतीय महिमा, गोला फेंक में प्रथम प्रेरणा, द्वितीय प्रीती, तृतीय खुशी रही। चक्का फेंक में प्रथम प्रेरणा, द्वितीय अप्सरा, तृतीय वंशिका रही।
विज्ञापन

अंडर-18 वर्ष के बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता मल्टीपरपज हॉल में हुईं। पहला मुकाबला रुड़की व बहादराबाद के बीच रहा। इसमें बहादराबाद ने रुड़की को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला भगवानपुर व खानपुर के मध्य खेला गया। खानपुर की टीम 8-0 से विजयी हुई।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रजापति कुकरेती, विक्रम सिंह कनिष्ठ, अनुराग सिंह धमांदा, सोहनवीर, अंकिता चौधरी, शुभम बोहरा, गौरव कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें