फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड

सार

देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई शहीद सम्मान साइकिल यात्रा का सिंहद्वार पर स्वागत किया गया।शहीद सम्मान साइकिल यात्रा का आयोजन मुंबई के उत्तराखंड प्रवासियों के सामाजिक संगठन हस्तक्षेप की ओर से किया गया है।उत्तराखंड के शहीदों की 28वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर साइकिल यात्रा निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई शहीद सम्मान साइकिल यात्रा का सिंहद्वार पर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहीद सम्मान साइकिल यात्रा का आयोजन मुंबई के उत्तराखंड प्रवासियों के सामाजिक संगठन हस्तक्षेप की ओर से किया गया है। साइकिल यात्रा 130 किलोमीटर का सफर तय करके मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे के शहीद स्थल गई। उत्तराखंड के शहीदों की 28वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर साइकिल यात्रा निकाली गई है।
यात्रा के मुख्य संयोजक और हस्तक्षेप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर सिंह बिष्ट ने कहा कि साइकिल यात्रा रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए उत्तराखंड आंदोलनकारियों की याद में निकाली जा रही है। यात्रा यहीं पर समाप्त नहीं होगी, बल्कि पूरे देश में जारी रहेगी और जब तक उत्तराखंड के शहीदों के सपनों का राज्य नहीं बन जाता, तब तक साइकिल यात्रा जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के 22 साल के बाद भी के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य नहीं बन पाया है। जिसमें उत्तराखंडवासी और उत्तराखंड प्रवासी एक साथ रहकर राज्य के विकास के लिए कार्य कर सकें। यात्रा के संयोजक राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों का राज्य बना कर ही दम लेंगे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों को पूरा करने के लिए किसी भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे उत्तराखंड राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस लगी है। इस मौके पर सतीश जोशी, दीपक नौटियाल, बाल कृष्ण शास्त्री, विक्रम शाह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें