फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बना डीडी पंत के सपनों का उत्तराखंड

विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी दल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. डीडी पंत को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक डॉ. डीडी पंत की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके सपनों का उत्तराखंड बनना अभी बाकी है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दल के जिला कार्यालय पर स्व. डीडी पंत को नमन करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा स्व. डीडी पंत ने ऐसे राज्य की कल्पना की थी जिसमें हर आदमी को रोजगार मिले और पलायन पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि आज राज्य बनने के बीच साल बाद भी यह समस्या बनी हुई है। भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से सत्ता भोगकर राज्य के विकास को ठप किया। उन्हाेंने कहा कि दोनों दलों ने यहां के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। दल की सरिता पुरोहित ने कहा कि राज्य की जनता दोनों दलों से निराश हो चुकी है। उत्तराखंड क्रांति दल ऐसे लोगों को एकजुट करके संघर्ष करेगा। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, केंद्रीय महामंत्री चौधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, केंद्रीय प्रचार मंत्री दीपक गौनियाल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, रजनीश कुमार, तरूण डावर, सत्य प्रकाश भट्ट, शशांक सिंह, हेमंत सिंह, सचिन चौहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कश्यप, किशोर सेठ, शुदेंदु तिवारी, अनुराग, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें