हरिद्वार। पतंजलि के पास बाइक फिसलने से बसपा प्रदेश अध्यक्ष अमर जीत सिंह की माता प्रतिभा (70) की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 00 बजे कनखल श्मशान घाट पर होगा। वहीं बेटा घायल हो गया।
पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरजमल ने बताया कि वह अपने गांव सालियर से बेटे के साथ बाइक पर आ रही थी। जब वह पतंजलि योगपीठ के पास पहुंची तो अचानक से बाइक फिसल गई, जिससे अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में माता व बेटा घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराने पर प्रतिभा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार को अंतिम यात्रा सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 से शुरू होकर श्मशान घाट कनखल पहुंचेगी। निधन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने दुख जताया है।