फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वामी रामदेव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पतंजलि अनुसंधान के केंद्र ले जाकर वहां पर किए जा रहे योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में वर्तमान अनुसंधानों के बारे में बताया। 
विज्ञापन
पतंजलि पहुंचीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचीं। यहां स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने पुष्प गुच्छ व शॉल उढ़ाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि आज पतंजलि भारत की स्वदेशी कंपनियों में देश के लिए महान कार्य कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर पतंजलि योगपीठ में रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। यहां स्वामी रामदेव ने राज्यपाल को पतंजलि अनुसंधान के केंद्र ले जाकर वहां पर किए जा रहे योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में वर्तमान अनुसंधानों के बारे में बताया। इसके साथ ही कहा कि आज हमने इसी अनुसंधान केंद्र के माध्यम से अश्वगंधा के पुष्प से प्राकृतिक न्यूट्रीशन बनाने का जो कार्य किया है, यह कार्य आज से पहले किसी भी स्वदेशी संस्था ने नहीं किया।

आचार्य बालकृष्ण ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पतंजलि की ओर से निर्मित दुर्लभ जड़ी बूटियों की नर्सरी से भी अवगत करवाया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पतंजलि की ओर से किए जा रहे कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था को तो विकास की गति मिली ही रही है। साथ ही साथ आयुर्वेद पद्धति से इलाज करके मानव सेवा का भी पुण्य कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को मनसा देवी और भारत माता मंदिर में की थी पूजा 
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को हरिद्वार सप्तऋषि स्थित भारत माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं थीं। मंदिर परिसर पहुंचने पर समन्वय सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री एवं स्वामी ललितानंद ने राज्यपाल का स्वागत किया।  वहीं, वे मनसा देवी मंदिर भी पहुंचीं। उन्होंने मनसा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें